Unlock 5 guidelines:- अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में Unlock 5 guidelines को जारी कर दिया गया है। आज 1 अक्टूबर से देश भर में लागू हुए Unlock 5 में कई अन्य व्यवसाय को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसमें सबसे प्रमुख है सिनेमा घर और इसके अलावा 15 अक्टूबर के बाद से राज्य सरकार स्कूल खोलने पर भी विचार कर सकती है।
Unlock 5 guidelines:- खोले जाएंगे सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स
Unlock 5 में मुख्य रूप में सिनेमा पसंदीदा युवाओं के लिए सिनेमाघरों के दरवाजे खोलने की अनुमति सरकार के द्वारा दे दी गई है। 15 अक्टूबर से देश भर में मौजूद सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत की दर के साथ खोला जा सकता है। इसके साथ साथ सरकार ने मल्टीप्लेक्स को भी 50 प्रतिशत लोगों के साथ खोला जा सकता है। सरकार ने 15 अक्टूबर से एंटरटेनमेंट पार्क एवं स्विमिंग पूल को भी इसी श्रेणी में रखते हुए 50 प्रतिशत की जनसंख्या के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की है।
परिजनों के अनुमति के बिना स्कूल नहीं खोले जाएंगे
Unlock 5 guidelines में सरकार ने स्कूल और अन्य शिक्षा संस्थानों को 15 अक्टूबर से खोले जाने के संकेत दिए हैं। लेकिन इसमें नियम यह होगा कि राज्य सरकार अपनी ओर से पंद्रह अक्टूबर के बाद से फैसला ले सकती है लेकिन उन्हें बच्चों के परिजनों से इसके लिए अनुमति लेनी होंगी।
कोरोना से संबंधित हर खबरों के लिए Rightop के कोरोना कैटेगरी में पहुंचे।
हालांकि सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन शिक्षा को प्राथमिकता देने का फैसला किया है इसे आगे के वक्त भी प्रोमोट किया जाएगा।
Unlock 5 में व्यवसाय से व्यवसाय प्रदर्शनी लगाई जा सकती है
सरकार ने 15 अक्टूबर से B2B अर्थात व्यवसाय से व्यवसाय प्रदर्शनी को लगाए जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें भाग लेने वाले व्यापारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्पलीकेशन का होना अनिवार्य रहेगा। प्रदर्शनी में मात्र 50 प्रतिशत लोगों के ही होने की अनुमति है।
कन्टेनमेंट जॉन में बढ़ाया गया लॉकडाउन
सरकार ने उन क्षेत्रों में लॉकडाउन 31 अक्टूबर की तारीख तक बढ़ा दिया है जो फिलहाल कोरोना की महामारी से काफी ग्रस्त है। उन जगहों पर यह अनलॉक की गतिविधियों को भी लागू नहीं किया जा सकेगा।
सरकार ने उन परिवारों को खास एहतियात बरतने को कहा है जिनके घर 65 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग रहते हैं या 10 साल के नीचे बच्चे रहते हैं। जिन्हें कोरोना का ज्यादा खतरा है। उन्हें उस जगह न जाने की हिदायत दी है जहां भीड़ जमा हो।
Unlock 5 guidelines को फॉलो करवाने की होगी चुनौती
पुलिस प्रशासन को unlock 5 की guidelines को फॉलो करवाने की चुनौती रहेगी। भारत में अक्टूबर-नवंबर माह त्यौहारों के लिए जाना जाता है। इन दो महीनों में नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली जैसे बड़े बड़े पर्व आ रहें हैं। इन त्योहारों पर दुकानों में काफी भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। प्रशासन के खिलाफ जो बात जा रही है वो यह है कि इन त्यौहारों में उन्हें अनलॉक की गाइडलाइंस को अच्छे से फॉलो भी करवाना है और त्योहारों में लोगों कोई दिक्कत न आए इस बात का भी ध्यान रखना होगा।
धन्यवाद।