Tata Steel Bonus:- महामारी से ग्रस्त हो चुके संसार मे लॉकडाउन के कारण जहां कई कंपनियों को काफी घाटा का सामना करना पड़ा तो कई कंपनियों ने खुद को बंद होने की स्थिति में पाया। ऐसे में कर्मचारियों का यह सोचना की इस बार उन्हें बोनस मिलेगा तो यह अतिश्योक्ति होगी। लेकिन इसी माहौल में टाटा स्टील ग्रुप अपने कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात लाया है। सोमवार( 14 सितंबर) को हुए मीटिंग में जिसमे टाटा स्टील मैनेजमेंट एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के लोग शामिल थे उनके बीच Tata Steel Bonus समझौता हो चुका है। उसके तहत कंपनी के प्रत्येक कर्मचारियों को 3 लाख तक के बोनस का प्रावधान है। इसमें सबसे अधिक बोनस वेतन उन कर्मचारियों के लिए है जिनकी हाजिरी सबसे अधिक है। इन्हें कुल तीन लाख एक हजार चार सौ दो रुपए तक का बोनस मिलेगा। वहीं जो कर्मचारी जमशेदपुर प्लांट में ट्यूब डिविजन में कार्यरत लोगों को 1,10,914 रुपए तक बोनस मिलेगा।
Tata Steel Bonus में सभी के लिए यह है हिस्सा
- ट्यूब प्लांट में कार्यरत सबसे अधिक बोनस की राशि 1,10,914 ।
- अधिक बार कंपनी में हाजिर रहने वाले ओल्ड ग्रेड कर्मचारियों को 3,01,402 रुपए।
- एनएस ग्रेड के सबसे ज्यादा हाजिरी वाले कर्मचारी : 84,496 रुपये
- एनएस ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम बोनस : 26,839 रुपये
ऐसे ही ताजा खबरों से रूबरू रहने के लिए Rightop के साथ जुड़े रहें।