Khel Ratna award के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रोहित शर्मा के नाम को आगे बढ़ाने की पहल करी है। पिछले कुछ सालों से भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान की कुर्सी पर काबिज रोहित शर्मा क्रिकेट में भारत के संकटमोचन बन उभरे हैं। उनके प्रदर्शन में लगातार उछाल देखा गया है। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का करियर ग्राफ पुछले सालों से बेहद उभर के आया है। वे स्वयं को एक प्रमुख बल्लेबाज के साथ एक आगामी कप्तान के रूप में भी स्थापित कर रहे हैं। रोहित शर्मा को Khel Ratna award पाने का असल हकदार बताते हुए सौरव गांगुली कहते हैं कि “रोहित ने क्रिकेट के छोटे रूप में कई ऐसे कीर्तिमान बनाए हैं जो यह साबित करते हैं कि क्रिकेट में उनसे बेहतर इस साल यह अवार्ड को पाने के वह प्रबल दावेदार हैं।”
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से भारत का क्रिकेट विश्व स्तर पर अधिक ऊंचा हुआ है। यह मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे मैच में तीन दोहरे शतक बनाए हैं जिनमे से तीसरा दोहरा शतक साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाई थी।
इससे पहले भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एवं वीरू ने दोहरा शतक लगाए थे। गौरतलब है कि यह दोनों बल्लेबाज भी रोहित शर्मा की तरह ओपनर बल्लेबाज रहे।
Khel Ratna award इनको भी मिले हैं
Khel Ratna award भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर उन खिलाड़ियों को सौंपा जाता है जिन्होंने पिछले चार साल में अपने खेल से भारत को गौरवांवित किया हो। हालांकि देश के जर खिलाड़ी ने अपने स्तर पर मेहनत मशक्कत करते हुए देश के नाम कई कीर्तिमान स्थापित करे , परन्तु यह अवार्ड कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही प्राप्त हुआ। इस बार का यह khel Ratna award साल 2016 से 2019 के मध्य परफॉर्मेंस पर आधारित रहेगा। रोहित शर्मा को अगर यह अवार्ड हासिल होता है तो वे चौथे भारतीय क्रिकेटर होंगे जिन्हें यह सौभाग्य प्राप्त होगा। अवार्ड पाने वालों के लिस्ट में तीन क्रिकेटर हैं…….


सचिन तेंदुलकर:- इस लिस्ट में सबसे टॉप पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम के पहले खिलाड़ी थे जिन्हें Khel Ratna award से नवाजा गया। 1998 में सचिन को यह सम्मान प्राप्त हुआ।


महेंद्र सिंह धोनी:- कैप्टन कूल नाम से प्रख्यात धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की कमान 2007 के प्रथम 20-20 cricket world cup से किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को दो विश्व कप एवं एक चैंपियन ट्राफी दिलवाई थी। इन्हें यह पुरस्कार 2008 में मिला था।
विराट कोहली:- वर्तमान कप्तान विराट कोहली को इस पुरस्कार से 2018 में नवाजा गया। कोहली को यह पुरस्कार लगातार उनके हर फॉरमेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत मिला। इस बीच उन्होंने कई नए रिकॉर्ड बनाए।
Khel Ratna award के साथ अर्जुन अवार्ड के लिए भी नॉमिनेशन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने Khel Ratna award के साथ दो खिलाड़ियों के नाम का सुझाव अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा है। इसमें शिखर धवन और इशांत शर्मा शामिल है। शिखर धवन भारतीय टीम के गब्बर हैं। इनका नाम पिछले बार भी अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया था परन्तु उस वक्त यह अवार्ड इन्हें नहीं मिला।
शिखर अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगातार रन बनाने में सफल हो रहे हैं। जिससे टीम को बहुत मजबूती मिली है। वहीं इशांत शर्मा की बात की जाए तो वे टेस्ट टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक है। उनका एक्सपीरियंस भारत को टेस्ट में सबसे ताकतवर बनाता है।
महिला क्रिकेट में से अर्जुन अवार्ड की सूची में दीप्ति शर्मा को तवज्जों दी गई है। दीप्ति शर्मा मौजूदा समय मे भारतीय महिला क्रिकेटर में सबसे बेहतरीन आल राउंडर होने का दावा ठोक रही हैं।