Bihar Election Result 2020 की घोषणा के लिए बिहार की जनता और इस चुनाव में खड़े नेताओं को आधी रात तक इंतजार करना पड़ा। कोरोना महामारी के कारण इस बार इलेक्शन कमीशन की ओर से कहा गया था वोटिंग काउंटिंग में समय ज्यादा लगेगा। तकरीबन 16 घंटे के लगातार काउंटिंग के बाद Bihar Election Result 2020 सभी के सामने आया। इसमें भाजपा गठबंधन NDA की दिवाली का आगाज होता दिखा। NDA दल को कुल 125 सीट मिली और वहीं तेजस्वी यादव के सीएम बनने का सपना टूटते हुए दिखा महागठबंधन को कुल 110 सीट ही मिल सके।
नीतीश बनेंगे चौथी बार मुख्यमंत्री,बीजेपी NDA दल में सबसे मजबूत पार्टी
Bihar Election Result 2020 की घोषणा होने से पूर्व ही बीजेपी के बड़े नेताओं ने यह साफ कर दिया था कि NDA की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम होंगे। नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री कुर्सी पर चौथी बार तशरीफ़ रखेंगे। इससे पहले वे 2015 में JDU-RJD के गठबंधन में भी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन इस बार नितीश कुमार की पार्टी JDU को इस बार 2015 के मुकाबले वोटिंग और सीट कम मिले हैं। जहां जेडीयू को 2015 में 71 सीट मिली थी लेकिन इस चुनाव में जेडीयू को मात्र 43 सीट ही मिली। नीतीश कुमार को यह चुनावी वादों को करने होंगे पूरे।
Bihar Election Result 2020 में गलत साबित हुए एग्जिट पोल
बिहार विधानसभा का परिणाम मात्र महागठबंधन के लिए ही नहीं तमाम सर्वे ऐजेंसी के लिए चौकाने वाला रहा। हर चुनावी पोल में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही थी लेकिन 11 तारीख की सुबह सुबह आए रिजल्ट्स एग्जिट पोल पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। एग्जिट पोल कभी भी Exact Poll नहीं होते। इससे पहले भी एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए हैं। 2015 के बिहार चुनाव भी तमाम एजेंसियों ने गलत बताया था।
Bihar Election Result 2020 में NDA पर लगाया गया धांधली का आरोप
राजद के संसद मनोज झा ने NDA की जीत को धांधली करार दिया है। आरोप लगाते हुए मनोज झा कहते हैं कि हमारा(राजद) स्ट्राइक रेट बेहतर होने के बावजूद NDA को जीता दिया गया। मंगलवार को वोटिंग गिनती के दौरान वे चार बार मीडिया के सामने पेश हुए और यह आरोप लगाया कि सीएम आवास में चुनाव परिणामों को धूमिल करने की साजिश रची जा रही है इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग को भी की थी।
इसके अलावा विदेश सी आई बिहार राजनीति में सीएम बनने का दावा करती पुष्पम प्रिया ने भी भाजपा गंठबंधन NDA पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी ‘द पलूरल्स पार्टी’ को मिले सभी वोट भाजपा और NDA को गए। भाजपा ने ईवीएम हैक का हथकंडा अपना कर ‘लोकतंत्र की हत्या’ की है। पुष्पम प्रिया ने Bihar Election में दो जगहों से चुनाव लड़ा था।