

N95 मास्क की कोरोना की विश्व महामारी में इस्तेमाल के लिए विशेष तौर पर कहा जाता है। इससे यह तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता कि यह कोरोना या किसी वायु प्रदूषण को रोकने में समर्थ हो परन्तु मात्र इसकी यह विशेषता ही इसे खरीदने पर विवश कर रहे हैं। कोरोना की बीमारी ने इस N95 मास्क के दाम को आसमान पर पहुंचा दिया था। इस दौरान यह भी पाया गया कि बाजार में कुछ मास्क N95 के नाम पर नकली मास्क को असली मास्क के दाम पर बेच रहे हैं। यह खबर बेंगलुरु में पाई गई थी जहां पर आरोपी ने मामूली कपड़ो से मास्क बनाया और फिर ज्यादा कमाई के लालच में उसी मूल्य पर बेचा जिसमें N95 असल मे बिक रहा था। कई जगहों पर इस N95 मास्क को असल मूल्य से कुछ कम दाम में भी लोगों को पेश किया गया, कई खरीदारों ने उस मास्क को इसीलिए खरीदा क्योंकि वे ब्रांडेड कंपनी से सस्ते थे।
N95 मास्क 47% कम मूल्य पर


महामारी के इस दौर पर कुछ अपना व्यापार बनाने एवं मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके चलते N95 मास्क के दाम आसमान को निहारने लगे थे। लेकिन इसके मूल्य पर अब सरकार ने हस्तक्षेप किया है। जो मास्क के दाम 150 से 300 रुपए हो चली थी अब वही 47 प्रतिशत नीचे गिर चुकी है। सरकार का यह फैसला काफी मायनो में बेहद जरूरी फैसले के रूप में गिना जा रहा है। इसके दाम बढ़ने से जो इस मास्क को नहीं खरीद पा रहे थे, उन्हें भी अब अवसर प्राप्त होगा।
क्या होता है N95 मास्क


N95 मास्क को रेस्पिरेटर भी कहा जाता है। यह मास्क का भारत में सबसे ज्यादा नाम उछलकर तब आया जब भारत की राजधानी दिल्ली को विश्व में सबसे प्रदूषित घोषित किया गया। इसमें N95 का अर्थ होता है कि यह मास्क 95 प्रतिशत हवा में मौजूद बैक्टीरिया को रोकता है आपके पास आने से।
कैसे पहनते हैं मास्क?


कोरोना के बढ़ते स्तर को देखते हुए हर चेहरे पर मास्क दिख जाता है। लेकिन मास्क पहनने का सही तरीका लोगों के ज्ञान में नहीं है क्योंकि इससे पहले इसकी जरूरत नहीं थी। मास्क अमूमन दो प्रकार के होते हैं एक 2प्लाई और एक 3 प्लाई। इस मास्क को सही से पहनने के तरीके में यह जरूर ध्यान रखें कि मास्क के कपड़े वाली जगह को कभी हाथ मत लगाएं उसे सीधा उसके रस्सी से पकड़े और कान के सहारे टांग ले। फिर मास्क के ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा ऊपर के ओर खिंचे और नीचे वाले हिस्से से भी खिंचे ताकि आपकी नाक अच्छे से मास्क के भीतर हो।
सरकार ने मास्क को आवश्यक वस्तु की सूची में रखा
कोरोना के कारण मास्क की जरूरत को ध्यान मे रखते हुए सरकार ने मास्क को आवश्यक वस्तुओं की सूची में रखा है। बॉम्बे हाईकोर्ट में एनपीपीए ने कहा कि हमारी बात मास्क के निर्माताओं और आयातकों से बातचीत हुई जिन्होंने मास्क के दाम कम करने की सलाह दी। इस सलाह को मानते हुए सरकार ने 47 फीसदी दाम को काटने का प्रस्ताव रखा है।
निवेदन
Rightop अपने पाठकों की सलामती के लिए दुआ करता है, साथ ही आपसे एक निवेदन भी करता है। कोरोना की चपेट से बचने के लिए सबसे अच्छा मार्ग फिलहाल मात्र घर पर रहना ही है। अगर आप घर पर हैं तो आप सुरक्षा घेरे में हैं। N95 मास्क खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिन्हें कोरोना मरीजों से सामना होता रहता है अर्थात हमारे पुलिसकर्मियों एवं हेल्थ वर्कर्स। हमारा आपसे यही निवेदन है कि N95 मास्क मात्र कम मात्रा में खरीदे जिससे बाजार में मास्क की किल्लत न हो। आप अपने लिए 2 प्लाई या 3 प्लाई वाला मास्क या एक रुमाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
धन्यवाद