Corona Update भारत:- देश में कोरोना की रफ्तार पटरी से उतर चुकी है और अब यह डामाडोल मालूम पड़ रही है। रविवार को कोरोना से नए मामलों में इजाफा होने की स्थिति बरकरार है। कुल 10884 नए संक्रमण के आने के बाद देश मे 2,57,486 मामले हो चुके हैं। भारत में यह स्थिति अनलॉक 1.0 के बाद से बनी है। हालांकि सरकार कोरोना की खराब स्थिति को अभी भी नहीं मान रही है, पर स्थिति खुद कुछ अलग दास्तान बयान कर रही है। राज्य और केंद्र सरकारों से मिलकर बने Corona Update की जानकारी देखें तो देश में यह स्थिति भयभीत कर रही है। लेकिन हम Rightop अपने पाठकों से विनती करते हैं कि कृपया अपना ध्यान रखें, सार्वजनिक जगहों पर मास्क एवं ग्लव्स जरूर पहनें। बाकी आपके राज्य की Corona Update के लिए आगे पढ़ें
Maharashtra Corona Update:- महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। राज्य में रविवार के डाटा के मुताबिक 3007 मामले पेश हुए। हालांकि 1924 लोग इस दिन स्वस्थ भी हुए। मृत व्यक्ति में 91 लोगों का इजाफा हुआ।
Tamilnadu Corona Update:- राज्य में लगातार कोरोना पेशेंट्स की गिनती हजारों में बढ़ रही है। रविवार को 1515 नए मामलों के साथ 18 लोगों की मौत हुई। राज्य में 604 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए।
Delhi Corona Cases:- राजधानी में कोरोना के व्यक्ति की संख्या 1282 प्राप्त हुई है। इनमें से 335 मुक्त तो 51 लोग मृत घोषित किए गए।
गुजरात:- दुनिया की सबसे ऊंचा स्टेचू ऑफ यूनिटी स्थित राज्य गुजरात में भी कोरोना के कारण सुनसान हो रहा है। रविवार को गुजरात में 480 नए केस आए। इनमें से 319 पुनः स्वस्थ हो गए।
राजस्थान:– “प्रधारो म्हारे देश” से गूंजता यह राज्य कभी अपने पर्यटकों से भरा रहता था, लेकिन आज के हालात ऐसे है कि कोरोना ने इसे अपने जाल में जकड़ लिया है। ताजा मामलों की बात की जाए तो कुल राज्य में 10599 केस हो चुके हैं, जिनमे से 262 तो मात्र रविवार को ही आए हैं।
आज से खुल रहे हैं धार्मिक स्थल
केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार आज 8 जून से राज्यो में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे एवं चर्च के कपाट खोले जा रहे हैं। हालांकि कई सरकारों ने इस विषय पर निर्णय साफ नही किया परन्तु अधिकांश राज्य में कपाट खोले जा चुके हैं। केंद्र ने धार्मिक स्थलों में आने के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जिसकी पालना आवश्यक है।