Covid19 outspread news:- कोरोना महामारी से देश में हर बीते दिन माहौल बिगड़ता जा रहा है। अब आलम यह है कि हर दिन के आंकड़े नए रिकॉर्ड के रूप में काबिज हो रहे हैं। समूचे देश में कुल 14,721 नए मामले देश में भिन्न भिन्न राज्यों के मिलाकर सामने आए। हालांकि देश में 50 फीसदी से ज्यादा मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं, परन्तु चिंता का विषय देश में लगातार बढ़ते एक्टिव केस हैं। हालांकि इनकी गिनती एवं गति दोनों कम है लेकिन यह देश को अनलॉक होने से रोक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में अनलॉक 1 को पूरे देश में 1 जून से लागू किया गया था। लेकिन विशेषज्ञों की माने तो देश में केस आने की रफ्तार अनलॉक होने के बाद से बढ़े हैं। शुक्रवार के आंकड़े जो की covid19india के मुताबिक हैं, देश में 365 लोगों ने कोरोना से जंग हार चुके हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि देश में शुक्रवार को 9026 लोग ठीक भी हुए।
Covid19 outspread news:- नहीं होगा होम क्वारंटाइन:- दिल्ली उपराज्यपाल
देश की राजधानी कोरोना का सबसे मुख्य हॉटस्पॉट इलाके के रूप में उभर कर आया है। दिल्ली में कोरोना से जूझते मरीजों का बढ़ना दिल्ली सरकार समेत केंद्र सरकार के लिए टेंशन बढ़ाने का कार्य कर रहा है। दिल्ली में बढ़ते केस के हालत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने योजना स्वरूप दिल्ली सरकार अंतर्गत आने वाले अस्पताल में केवल दिल्लीवासियों के इलाज का प्रस्ताव रखा था एवं जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हो लेकिन उसमें कोई लक्षण न हो तो उसे होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा था ताकि अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह कम न पड़े। लेकिन अब इस नियमों उपराज्यपाल न बदल दिया है। पहले तो सिर्फ दिल्लीवासियों के इलाज वाले निर्णय को बदला और अब उपराज्यपाल ने होम क्वारंटाइन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत दिल्ली में किसी भी कोरोना मरीजो को होम क्वारंटाइन नहीं होने दिया जाएगा। उपराज्यपाल ने इसकी आशंका जताई है कि होम क्वारंटाइन होने से बाकी घर वालों को भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा है। अब नए नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति का टेस्ट में पॉजिटिव आता है तो उसे पांच दिन के लिए इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन होना होगा। यह नियम उन पर भी लागू होगा जिनमें लक्षण की मौजूदगी न दर्ज की गई हो। इस नियम से होम क्वारंटाइन में 10,490 कोरोना मरीजों के बेड की अधिक आवश्यकता पड़ सकती है।
Covid19 outspread news:- WHO ने चेताया कोरोना का खतरनाक फेज शुरू
कोरोना की दुनिया मे गति पर नजर डालकर रखते हुए WHO ने दुनिया को संकेत दिया है कि विश्व में कोरोना का स्तर खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। दरअसल गुरुवार को कोरोना के दुनियाभर में एक दिन में 1.5 लाख से अधिक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की सूची आई। भारत में भी कोरोना के नियमित हर दिवस 11000 से अधिक मामले आ रहे हैं। WHO के डायरेक्टर जनरल की कुर्सी पर कार्यरत टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने इस खतरनाक फेज में दाखिल होने की पुष्टि करी।
Covid19 outspread news:- कोरोना काल में यह दवा भी है फायदेमंद, मिली मंजूरी
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देख दुनिया भर में इससे इजात पाने के लिए वैक्सीन बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन तब तक देश में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवाई देने को प्राथमिकता दी गई। यह दवाई मलेरिया रोगियों को दिया जाता है हालांकि कुछ समय पहले इस दवा को WHO ने इस्तेमाल के लिए रोक लगा दी थी। लेकिन बाद में इसे पुनः फिर शुरू किया गया। अब एक अन्य दवा को भी रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के लिए कारगर बताई जा रही है। इस ड्रग का नाम है फेविपिराविर। लेकिन इसको इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में किया जा सकेगा।
Covid19 outspread news:- यह पांच राज्य बढ़ा रहे हैं सभी की चिंता।
Covid19 outspread news:- देश में कोरोना से प्रभावित राज्यों में कुछ फेरबदल देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ हफ़्तों से टॉप पांच की सूची में यही राज्य शामिल हो रहे हैं।
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 1,24,331 | 55,652 | 62,773 | 5893 |
तमिलनाडु | 54,449 | 23,512 | 30,271 | 666 |
दिल्ली | 53,116 | 27,512 | 23,569 | 2035 |
गुजरात | 26,198 | 6,412 | 18,167 | 1619 |
उत्तर प्रदेश | 16,594 | 6,092 | 9,995 | 507 |
महाराष्ट्र:- राज्य में कुल 3237 नए मरीज शामिल हुए, जिससे राज्य में कुल सनक्रिमितों की गिनती में 124331 तक का इजाफा हो चुका है। राज्य में अब तक मृत्यु भी बेहद हुई है। आंकड़ों की माने तो राज्य में 5893 कुल मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु:- राज्य में रोजाना 2000 से अधिक केस की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को 2115 केस आए।
दिल्ली:- राजधानी में कोरोना के मामले ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल 3137 नए केस शामिल हुए। दिल्ली में अब कुल मामले 53116 मामले हो चुके हैं।
गुजरात:- 26198 संक्रमित व्यक्तियों के साथ राज्य चौथे नंबर पर काबिज है। राज्य में मृत्यु दर सबसे अधिक है। जो गुजरात के मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है।
उत्तर प्रदेश:- राज्य में नए मामलों में 809 अंकों का इजाफा हुआ। इससे उत्तर प्रदेश में कोरोना का मीटर 16594 तक पहुंच चुका है।
खबरों से जुड़े रहें, rightop से जुड़े रहें।
धन्यवाद