COVID19 khabar:- देश में कोरोना की गति में पिछले दिनों के मुकाबले में कुछ हद तक ब्रेक लगना शुरू हुआ है। जहाँ कोरोना के मामले ने शनिवार को रिकॉर्ड 20,000 को पार कर लिया था तो वहीं अब दो-तीन दिनों से देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को देश में कोरोना के 18,256 नए मरीज आए। हालांकि देश में कम आंकड़े covid19india की वेबसाइट पर ‘unassigned’ कैटेगिरी में संख्या कम होने के कारण होती है, जो गृह मंत्रालय के निर्देश अनुसार उन सनक्रिमितों को उन्हीं के राज्य में जोड़ दिया जाता है। मंगलवार को जारी आंकड़ों में देश में सनक्रिमितों की कुल संख्या अब 5,85,792 हो चुकी है। हालांकि देश में स्वस्थ होते मरीजों की दर बाकी देशों की तुलना में सम्मानजनक स्थिति में हैं। 59 प्रतिशत के दर से देश में मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले देश में 2,20,477 है। मंगलवार को समूचे भारत में कोरोना से 506 मरीजों की मृत्यु हो गई, जिससे अब भारत में कुल 17410 लोगों की जान कोरोना वायरस ने ले चुकी है।
Covid19 Khabar:- आज से लागू होंगी अनलॉक 2.0 की गाइडलाइंस
गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार आज एक जुलाई से 31 जुलाई तक अनलॉक 2.0 की जारी गाइडलाइंस लागू कर दी जाएंगी। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा संस्थानों पर फिलहाल ताला लगा रहेगा। साथ ही साथ सिनेमाघर,जिम भी बंद रहेगा। सरकार ने मेट्रो सुविधाओं के ऊपर भी रोक लगा दी है। जारी दिशा निर्देश अनुसार अब से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। हालांकि राज्य अपने मुताबिक इन नियमों में फेरबदल कर सकते हैं। जो इलाके कन्टेनमेंट जोन में आते हैं वहां पहले की तरह सख्ती बरती जाएगी। हालांकि कन्टेनमेंट जोन में जरूरी चीजों में छूट दी जाएगी, जिसे सरकार ने अनलॉक 1.0 के वक्त ही बता दिया था।
Covid19 Khabar:- मायूसी के बीच, कुछ खुशखबरी


देश में बढ़ते संक्रमण के बीच सभी नागरिकों के मन में भय जाग रहा है,सभी इस इंतजार में है कि कब यह कोरोना वायरस खत्म होगा। दुनिया भर में कोरोना को खत्म करने हेतु वैक्सीन का इजात करने की कोशिशें जोरों पर है। खबर यह है कि ‘मेड इन चीन’ वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अब देश में ‘मेड इन इंडिया’ ‘Covaxin’ वैक्सीन का इजात हो चुका है। यह दावा हैदराबाद की मशहूर बायोटेक्नोलॉजी कंपनी भारत बायोटेक ने करी है। भारत बायोटेक यह वही कंपनी है जिसने पहले भारत मे जीका वायरस का टीका भी इजात किया था। यह कंपनी 65 देशों में अपनी वैक्सीन भेजती है और उसकी मार्केटिंग भी करती है।
Covid19 Khabar:- रामदेव बाबा मुकरे, नहीं बनाई कोरोना की दवाई


कोरोना की दवाई खोजने की मशक्कत के बीच बाबा रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद के नाम पर ‘कोरोनिल’ दवा का लांच किया था। जिसपर वह दावा कर रहे थे कि ‘कोरोनिल’ दवा 69 प्रतिशत मरीजों को कोरोना पॉजिटिव से कोरोना नेगेटिव बना सकती है। लेकिन आयुष मंत्रालय का नोटिस आने के बाद बाबा रामदेव के बोल बदल गए हैं। वे कहते हैं कोरोनिल कोरोना ठीक करने की दवा नहीं हालांकि हमारी दवा से लोग ठीक हुए हैं। लेकिन हम कोरोनिल को कोरोना की दवा नहीं कह रहे हैं।
Covid19 Khabar:- जानिए इन राज्यों की दशा
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 174,761 | 75,979 | 90,911 | 7,855 |
तमिलनाडु | 90,167 | 38,892 | 50,074 | 1,201 |
दिल्ली | 87,360 | 26,270 | 58,348 | 2742 |
गुजरात | 32,643 | 7,125 | 23,670 | 1,848 |
उत्तर प्रदेश | 23,492 | 6,711 | 16,084 | 697 |
महाराष्ट्र Covid19 Khabar:- महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 4878 नए केस आए। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी ने राज्य में 31 जुलाई तक कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन को जारी रखा है। राज्य में कोरोना काल में मौत का आंकड़ा 7,855 तक पहुंच चुका है। जिसमें से मात्र मंगलवार को ही 245 लोगों की मृत्यु हुई। ताजा आंकड़े महाराष्ट्र में 1,74,761 हो गई है। राज्य में आज की स्थिति में 5 लाख से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन किए गए हैं।
तमिलनाडू Covid19 Khabar:- राज्य में लगातार बढ़ते केस से अब फिर से यह कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे पायदान पर आ गया है। मंगलवार को जारी आंकड़ों में राज्य में 3943 मामले आए जबकि 2325 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। सक्रिय मामलों में राज्य भर में 38,892 लोग हैं। मंगलवार को 60 लोग कोरोना की चपेट में आने से मर गए।
दिल्ली Covid19 Khabar:- राजधानी में कोरोना का ग्राफ बढ़त की ओर ही इशारा कर रहा है। हालांकि इसकी गति कुछ कम हुई है। लेकिन पूर्ण रूप से रोकने के लिए सरकार के प्रयास जरूरी है। दिल्ली में मंगलवार के दिन 2199 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई। दिल्ली में मात्र जून माह में ही 75 फीसदी से ज्यादा केस आए। अब दिल्ली के कुल मामले 87 हजार से अधिक रिकॉर्ड किये जा चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अनलॉक 1 के दौरान दिए गए छूट कोरोना फैलने का मुख्य कारण है।
गुजरात Covid19 Khabar:– गुजरात में कोरोना के नए मामलों 620 लोगों का उछाल देखने को मिला है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की तादाद भी कम नहीं। राज्य में 20 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
उत्तर प्रदेश Covid19 Khabar:- कोरोना संक्रमण उत्तर प्रदेश में जारी है। राज्य में मंगलवार के आंकड़े कुछ यूं है। नया केस:-664 , स्वस्थ:- 578, मृत:- 25।
कुल संक्रमण संख्या:- 23,492
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
चंडीगढ़ | 440 | 70 | 364 | 6 |
पंजाब | 5,568 | 1,557 | 3,867 | 144 |
हरियाणा | 14,548 | 4,340 | 9,972 | 236 |
हिमाचल प्रदेश | 953 | 356 | 575 | 9 |
चंडीगढ़:- सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार को 6 नए मामले सामने आए। पिछले दो दिनों में यह आंकड़ा अधिक था। हालांकि 15 मरीज स्वस्थ भी हुए। चंडीगढ़ में रिकवरी रेट 82 प्रतिशत स्व अधिक है।
पंजाब:- राज्य में आज से अनलॉक 2.0 की नई गाइडलाइंस को जारी कर दिया गया जिसके तहत रात के 8 बजे तक व्यक्ति अपनी शॉप को खोल सकते हैं। रात के 9 बजे तक शराब के ठेके खोलने की अनुमति भी प्रधान करी गई। हालांकि रात 10 बजे से सवेरे पांच बजे तक कर्फ्यू की अवधि लागू रहेगी। राज्य में मंगलवार को 150 केस आए। जिनमे सबसे अधिक केस की पुष्टि लुधियाना में हुई। जहां एक दिन में 45 केस आए। जालंधर और संगरूर में 26 और 22 केस की पुष्टि हुई।
हरियाणा:- राज्य में कोरोना की स्थिति ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। दिल्ली से जुड़ते हुए राज्य जैसे कि गुरुग्राम में केस का आना नियमित रूप से चालू है। बीते 24 घंटे में राज्य में 338 संक्रमण व्यक्ति पेश हुए। जिसमें से फरीदाबाद राज्य में 143 व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए। गुरुग्राम में 87 लोग आए।
हिमाचल Coronavirus Latest Updates:- राज्य में मंगलवार को कोरोना केस में कुछ शांति मिली। जहाँ राज्य में बीते दिन केसेस का बढ़ना जारी था वहीं मंगलवार को मात्र 11 केस आने से हिमाचल वासियों ने कुछ राहत की सांस ली है। इन 11 केस की पुष्टि में 4-4 केस कांगड़ा एवं ऊना जिले के हैं। 2 हमीरपुर और 1 केस सोलन जिले से संबंधित है।
ऐसे ही हर खबर के लिए Rightop की वेबसाइट पर आए।