Covid:-19 latest खबर लिए rightop फिर से हाजिर है। कोरोना देश मे असंतुलित होकर फैल रहा है। देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा अब कुल 4,26,910 तक पहुंच गया है। जिसमें अब हर दिन 13000 से अधिक मरीजों के पॉजिटिव होने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं। भारत में पिछले दो दिनों से 15000 से अधिक नए मरीज इस सूची में शामिल हुए। रविवार को भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में 15,158 मरीजों ने अपनी गिनती करवाई। भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की गति बाकी देश के मुकाबले बेहद अच्छी है। जो प्रतिशत में 55 फीसद है।
Covid:-19 latest खबरों की माने तो देश में अब 2,37,252 मरीज अब सेहतमंद हो चुके हैं। इनमें 9069 मरीज रविवार के दिन ही ठीक हुए। अगर मौत के गणना की बात करी जाए तो समूचे देश में 13,703 इस कोरोना बीमारी में मृत हुए।
इसी बीच सरकार ने ग्लेनमार्क कंपनी की दवा को कोरोना के शुरुआती लक्षण में कारगर मानते हुए मंजूरी दी है। Favipiravir नामक यह दवा की एक गोली 103 रुपए की कही जा रही है। गौरतलब है कि शेयर मार्किट में यह खबर फैलने से ग्लेनमार्क शेयर ने 30 फीसद की लंबी छलांग मारी है।
Covid:-19 latest में इन राज्यों की मुख्य कोरोना खबर
(यह डाटा covid19india के आधार पर है)
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 1,32,075 | 60,147 | 65,744 | 6,170 |
दिल्ली | 59,746 | 24,558 | 33,013 | 2,175 |
तमिलनाडु | 59,377 | 25,866 | 32,754 | 757 |
गुजरात | 27,317 | 6,296 | 19,357 | 1,664 |
उत्तर प्रदेश | 17,731 | 6,186 | 10,995 | 550 |
महाराष्ट्र:- राज्य में अबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आती है। पूरे राज्य में सबसे अधिक संक्रमण इस राज्य के मशहूर शहर मुम्बई से हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 3870 कुल केस दर्ज करे गए।
दिल्ली:- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। बीते 24 घंटो में दिल्ली में 3000 नए सनक्रिमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इससे अब दिल्ली ने तमिलनाडु राज्य को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली के इस हालात को देखते हुए आए दिन गृह मंत्री अमित शाह, डॉक्टर हर्षवर्धन और दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल जी समेत मनीष सिसोदिया मीटिंग कर रहें हैं। हाल ही के दिन में दिल्ली में टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है।
तमिलनाडु:- कोरोना का प्रकोप तमिलनाडु वासियों पर लगातार नियमित रूप से फैल रहा है। राज्य में कोरोना के 2532 नए मामले आए हैं। हालांकि तमिलनाडु में कोरोना की रफ्तार पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है जिससे अब यह दूसरे पायदान से तीसरे पर खिसक गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में आज के वक्त कोरोना के सबसे अधिक टेस्टिंग करी जा रही है।
गुजरात:- राज्य में नए मामलों में 580 का इजाफा हुआ है। इससे गुजरात में कोरोना के कुल मामले 27,317 हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश:- प्रदेश में कोरोना के मामलों में 17,731 का आंकड़ा सामने निकल कर आ रहा है। जिसमे से 6186 मरीज फिलहाल सक्रिय हैं।
कोरोना वायरस की हर Covid:-19 latest चाल के बारे में जानने के लिए कृपया हमारी न्यूज़ वेबसाइट से जुड़े रहें।
धन्यवाद