Coronavirus Latest updates:- देश कोरोना से जूझ रहा है। हर दिन नए आंकड़े स्वास्थ्य विभाग एवं covid19india की वेबसाइट के द्वारा जारी किए जा रहे हैं। देश में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का स्तर हर दिन की तरह जारी रहा। रविवार को देश में 19,610 नए मरीज शामिल हुए। देश मे कुल संख्या 5,49,197 मरीजों में से 3,21,774 मरीजों ने कोरोना की इस जंग को जीत लिया है। विश्व में भारत का स्थान कोरोना मीटर की सूची में चौथे पायदान पर फिलहाल काबिज है। दुनिया मे कोरोना से शिकार हुए व्यक्तियों का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर चुका है। भारत में आंकड़ों के गणित के मुताबिक 1 जून से अब 29 जून तक तकरीबन 3,50,826 केस की वृद्धि हुई। यह कोरोना से बिगड़ते हालात की कहानी बयां करती है। हालांकि देश में 58 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। लेकिन बावजूद नए केस का नियमित तौर पर आना बेहद चिंता का विषय है। कोरोना के हालात को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। इसमें बंगाल, असम, हरियाणा, महाराष्ट्र, मणिपुर इतियादी शामिल है। असम में रविवार शाम से 14 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा चुका है। यही फैसला मणिपुर सरकार ने भी लिया है। मणिपुर राज्य में एक जुलाई से पंद्रह जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। बंगाल में ममता सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की सीमा 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य।
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 164,626 | 70,607 | 86,575 | 7,429 |
दिल्ली | 83,077 | 27,847 | 52,607 | 2,623 |
तमिलनाडु | 82,275 | 35,659 | 45,537 | 1079 |
गुजरात | 31,397 | 6,780 | 22,808 | 1,809 |
उत्तर प्रदेश | 22,147 | 6,679 | 14,808 | 660 |
महाराष्ट्र कोरोना अपडेट:- राज्य में हालात के मद्देनजर उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि राज्य अब धीरे धीरे खुलने जा रहा है। रविवार को राज्य में कुल 5493 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए। जिससे राज्य में एक्टिव आंकड़ा 70,607 हो गया है। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
दिल्ली Coronavirus Latest Updates:- राजधानी में कोरोना सनक्रिमितों का बढ़ना का किस्सा बेलगाम से होता महसूस हो रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की लगातार हो रही मीटिंग और उसमें लिए जा रहे फैसले भी कुछ हद तक बेअसर साबित हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली में 2889 केस दर्ज करे गए। हालांकि खस्ता हालात के बावजूद दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने की कोई खबर नहीं है परन्तु पिछले दो दिनों में दिल्ली में कन्टेनमेंट जोन की संख्या अब 417 कर दी गई है, जो पहले 261 थी।
तमिलनाडू Coronavirus Latest updates:- राज्य में रविवार को 3940 नए सनक्रिमितों का आंकड़ा पेश हुआ है। एक्टिव मामलों की संख्या में भी राज्य दिल्ली से ऊपर है।
गुजरात कोरोना न्यूज़:- गुजरात राज्य में भी सरकार कोरोना से सही से लड़ने में विवश दिख रही हैं। देश में सबसे अधिक मृत्यु दर गुजरात में ही है। रविवार को राज्य में 19 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। नए केस में 624 मामले आए।
उत्तर प्रदेश कोरोना स्टेटस:– कोरोना संक्रमण उत्तर प्रदेश में जारी है। राज्य में रविवार के आंकड़े कुछ यूं है। नया केस:- 598, स्वस्थ:- 593, मृत:-11
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
चंडीगढ़ | 431 | 89 | 336 | 6 |
पंजाब | 5,216 | 1,557 | 3,526 | 133 |
हरियाणा | 13,829 | 4,689 | 8,917 | 223 |
हिमाचल प्रदेश | 916 | 377 | 518 | 8 |
चंडीगढ़:- केंद्र शासित राज्य सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बीते रविवार 3 नए सनक्रिमितों की पुष्टि हुई। जिससे चंडीगढ़ में 431 केस अभी तक दर्ज हुए हैं। चंडीगढ़ में रविवार को 1 मरीज स्वस्थ भी हुआ है।
पंजाब:- रविवार को राज्य में 160 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। पंजाब में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले में कप्तान अमरिंदर सिंह का वीडियो मैसेज भी जारी हुआ है जिसमें वे यह lockdown बढ़ाने का संदेश दे रहे हैं। साथ में उन्होंने यह कहा है कि अगर राज्य में कोरोना का बढ़ना ऐसे ही जारी रहा तो लॉकडाउन बढ़ाना ही उपाय रहेगा।
हरियाणा:- दिल्ली से लगता शहर गुरुग्राम(हरियाणा) में हर दिन कोरोना सनक्रिमितों का पाया जाना प्रशाशन के लिए चिंता पैदा कर रहा है। राज्य में 402 नए केस आए। कुल राज्य के केस को जोड़ा जाए तो आंकड़ा 13,829 हो जाता है। यह ट्राइसिटी राज्यों में सबसे अधिक है।
हिमाचल Coronavirus Latest Updates:- राज्य में रविवार को 22 नए मामले आए। इनमें कांगड़ा जिले में सर्वाधिक 11 मामले आए। सोलन और ऊना में 3-3 केस। शिमला,सिरमौर, किन्नौर,मंडी और बिलासपुर में एक-एक मामले दर्ज करे गए।
ऐसे ही हर खबर के लिए Rightop की वेबसाइट पर आए।