Corona Update in Hindi:- पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में अपार उछाल देखने को मिल रही है। इससे देश में माहौल स्थिर नहीं हो पा रहा है। हालांकि यह देश के लिए अच्छी खबर है कि भारत में स्वस्थ होने की मात्रा और एक्टिव मरीजों की मात्रा में फासला काफी अधिक है लेकिन इसके बावजूद केस के कम न होना खतरे वाली टन टन बजा रहा है। बीती रात की अपडेट के मुताबिक देश मे नए मामलों की सीमा 13000 की संख्या को भी पार कर गया है। 13107 न्यू मामले आने के बाद देश में कुल संख्या 3,67,264 हो चुकी है। भारत में covid19india के वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को 341 लोगों को मृत्यु मिली। जिससे यह आंकड़ा 12,262 तक पहुंच गया है।
Corona Update in Hindi:- इन राज्यों में मिले अधिक मामले
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 1,16,752 | 51,922 | 59,166 | 5651 |
तमिलनाडु | 50,193 | 21,993 | 27,624 | 576 |
दिल्ली | 47,102 | 27,741 | 17,457 | 1904 |
गुजरात | 25,148 | 6,149 | 17,438 | 1561 |
उत्तर प्रदेश | 15,181 | 5,477 | 9,239 | 465 |
भारत में कोरोना के मामले ने यूँ यो हर राज्य में अपना प्रकोप दिखाया है, जिनमें इन टॉप पांच राज्यों में कोरोना की पकड़ बेहद अधिक है।
महाराष्ट्र Corona Update in Hindi:- ताजा हालातों में महाराष्ट्र में कोरोना चरम पर मौजूद है। राज्य में बीते 24 घंटो में 3307 नए मामले आए। जिनमें से 1315 लोग स्वस्थ हुए।
तमिलनाडु Corona Update in Hindi:- तमिलनाडु में बीते दिन रिकॉर्ड उछाल देखा गया। राज्य में 2174 लोग कोरोना से संक्रमित नए पाए गए। जिससे राज्य में संख्या 50000 को पार कर गई।
दिल्ली Corona Update in Hindi:- दिल्ली में कोरोना का तांडव देख हर शख्स घबराया हुआ है। राजधानी में कोरोना का रूप भयावह स्थिति पैदा कर रहा है। दिल्ली में बुधवार को कुल 2414 नए मामलों ने दस्तक दी। हालांकि दिल्ली सरकार एवं mcd के आंकड़ों में काफी अंतर होने के कारण इस तस्वीर में दिखाए डाटा की पुष्टि नहीं कि जा सकती। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
गुजरात Corona Update in Hindi:- राज्य में कोरोना संक्रमण के साथ गुजरात मॉडल की पोल खुल चुकी है। राज्य में समूचे देश में सबसे अधिक कोरोना से मृत व्यक्तियों का प्रतिशत निकलता है। कुल 1561 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। बुधवार को राज्य में 520 केस आए।
उत्तर प्रदेश Corona Update in Hindi:- राज्य के कोरोना से लड़ने की बहतरीन व्यवस्था को पड़ोसी देश पाकिस्तान भी तारीफ कर रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में अधिक जनसंख्या होने के कारण अब यह राज्य भी टॉप पांच पायदान पर आता है। राज्य में 15181 केस हैं।
ऐसे ही Corona update in Hindi को पाने के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहें।
धन्यवाद
Hello