Corona Status लाइव:- भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की गिनती में काफी उछाल देखने को मिल रहा है जो देश के लिए सुखमय खबर है परन्तु नए मरीज़ो की संख्या का बढ़ना भी लगातार जारी है। जिससे हुआ यह है कि भारत अब कुल आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन देश को पीछे छोड़ चुका है। हालांकि इस पर यह भी तर्क दिया जा रहा है कि भारत मे जनसंख्या काफी अधिक है जिसके कारण नंबर अधिक लग रहे हैं। परन्तु इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि देश में पिछले कई दिनों से स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसमें राजधानी का नाम सर्वप्रथम लिया जाने लगा है। महाराष्ट्र भी इसी श्रेणी में आता है।
Corona Status:- दिल्ली में संक्रमण से प्रभावित मरीजो की बढ़ी संख्या
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट को मद्देनजर रखा जाए तो मात्र दिल्ली में 2137 नए मामले पाए गए हैं। यह एक दिन में सबसे अधिक मात्रा है। पिछले 12 दिनों के दिल्ली Corona Status आंकड़ों को मापा जाए तो इसकी गति 21 फीसद की स्पीड से बढ़ रही है। इसके साथ साथ चिंता करने वाली बात यह है कि दिल्ली में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में गिरावट देखी गई। दिल्ली में सरकारी अस्पताल की खस्ता हालत पर कल सुप्रीम कोर्ट ने भी केजरीवाल सरकार से जवाब मांगा।
Corona Status:- अन्य चार टॉप राज्य


Maharashtra Corona:- राज्य में पिछले 2 दिनों से संक्रमित की संख्या मे 3000 से अधिक शामिल हो रहे हैं। ताजा मामलों में 3493 लोग संक्रमण का शिकार बने।
तमिलनाडु कोरोना:- भारत का दक्षिण स्थित राज्य तमिलनाडु में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राज्य में संक्रमण से कुल सक्रिय मामले अब 40,698 हो चुके हैं। जिसमें से 1982 कल ही के दिन आए।
गुजरात केस:- गुजरात मे फिलहाल अब कोरोना से स्थिति काफी सुधरी है। यहाँ यूँ तो कनफर्म्ड केस में लगातार केस आ रहे हैं परन्तु स्पीड बेहद कम हो चुकी है और ठीक होते मरीजो की संख्या भी बढ़ी है। गुजरात मे कुल 22562 केस हैं जिनमे से एक्टिव में केवल 5645 रह गए हैं।
उत्तर प्रदेश कोरोना:- उत्तर प्रदेश में भी गुजरात जैसे हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 12616 में से केवल अब 4642 ही सक्रिय मामले हैं।
आप हर दिन की कोरोना अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।