Corona ki news हर दिन बदलते तस्वीर और बढ़ते आंकड़ों से भरी पड़ी है। देश में स्थिति कोरोना के कारण पुनः बिगड़ चुकी है। लोगों के पास पैसों की कमी भी देखने को मिल रही है। जिससे व्यक्तियों के भीतर नकारात्मक सोच जन्म ले रही है। ताजा आंकड़ों की समीक्षा की जाए तो देश में नए मामलों ने लंबी छलांग मारकर अब 13,826 केस ला दी है। जो एक दिन में सबसे अधिक संक्रमण आने का रिकॉर्ड है। 342 मरीजों को मृत घोषित करने के बाद इस आंकड़े में भी लगातार उछाल आया है। अब कुल 12,604 लोग कोरोना से मृत हो चुके हैं। इस Corona ki news में जो खबर सबसे सुखमय प्रतीत होती है वह है स्वस्थ होते मरीजों की संख्या का जो अब दो लाख को पार कर चुका है लेकिन एक्टिव केस का बढ़ना भी नियमित तौर पर जारी है।
Corona ki news:- इन पांच राज्यों में स्थिति भयावह
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 1,20,504 | 53,902 | 60,838 | 5751 |
तमिलनाडु | 52,334 | 23,068 | 28,641 | 625 |
दिल्ली | 49,979 | 26,669 | 21,341 | 1969 |
गुजरात | 25,658 | 6,239 | 17,827 | 1592 |
उत्तर प्रदेश | 15,785 | 5,659 | 9,638 | 488 |
(नोट:- यह डाटा covid19india की साइट के मुताबिक तैयार किया गया है।)
Maharashtra Corona update:- कोरोना की शुरुआत से अब तक महाराष्ट्र ही वह राज्य है जहाँ कोरोना के मरीजों की संख्या प्रथम स्थान पर रही है। राज्य में 3752 नए मरीजों की पुष्टि की गई। कोरोना से राज्य में 53902 लोग अभी भी सक्रिय हैं।
Tamilnadu Corona ki news:- कोरोना की बढ़त ने तमिलनाडु में संक्रमण की रफ्तार बढ़ा दी है। पिछले दिन राज्य में 2141 नए केस सामने आए। राज्य में 625 लोग कोरोना से जीवन की जंग हार चुके हैं। आज के समय मे तमिलनाडु में 23068 मरीज कोरोना से लड़ रहे हैं।
Delhi Corona Crisis:- राजधानी दिल्ली में बढ़ते मामले में खुद सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार को भी हस्तक्षेप करने की जरूरत पड़ी। राजधानी में अमित शाह द्वारा केस बढ़ाने के फैसले पर अमल किया गया। जिसके कारण याद राजधानी में केस का गणित अधिक पेश हुए हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2877 केस आए।
Gujarat Corona live:- गुजरात मे कोरोना ली दहशत बरकरार है। राज्य में सबसे अधिक मृत्यु दर है। नए केस के संदर्भ में राज्य में कुल 510 लोग जुड़े।
उत्तर प्रदेश:- प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 15785 हो गई है। जिसमे से 604 लोग नए संक्रमण की श्रेणी में खुद को पा रहे हैं।
Corona ki news:- ट्राइसिटी राज्यों का हाल
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
चंडीगढ़ | 370 | 58 | 306 | 6 |
पंजाब | 3,615 | 962 | 2,570 | 83 |
हरियाणा | 9,218 | 4,528 | 4,556 | 134 |
हिमाचल प्रदेश | 585 | 199 | 368 | 7 |
Chandigarh corona ki news:- सिटी ब्यूटीफुल से प्रसिद्ध केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में यूँ तो पिछले दिनों में कोरोना से काफी राहत मिली है। परन्तु तीन मुख्य राज्यों के मध्य होने से यहां कुछ खतरा रहता है। चंडीगढ़ में गुरुवार को पांच केस की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों का जकड़ रिकवर होना एक खुशखबरी है। चंडीगढ़ में मात्र 58 मामले ही सक्रिय रह गए हैं।
पंजाब:- पंजाब में कोरोना की स्थिति भी चंडीगढ़ की तरह ही है। राज्य में कोरोना की गति पर प्रशासन रोक लगाने में लगभग सफल हो चुका है। आज के आंकड़ों को देखा जाए तो यूँ तो राज्य में 126 का इजाफा हुआ है लेकिन 3497 मरीजों में से मात्र 881 का सक्रिय रहना बेहद तारीफ लायक है।
हरियाणा:- राज्य में कोरोना की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। कुल 382 लोगों की बढ़ोतरी के साथ राज्य में 9218 मामले सक्रिय हैं।
हिमाचल:- सोमवार को हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 19 केस एक साथ पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ था। जिससे आधा बद्दी को कन्टेनमेंट जॉन घोषित कर दिया गया था। सूबे में गुरुवार को 25 केस को आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई। अब हिमाचल में कुल 585 में से 199 केस एक्टिव हैं।
ऐसे ही अन्य खबरों के लिए rightop से जुड़े रहें।
धन्यवाद
Informative content on corona virus.
Thanks for support.