Corona ki khabar:- भारत समेत दुनिया में कोरोना के स्तर में बढ़त देखने को मिल रही है। इंडिया में सोमवार की रात को सभी राज्यों के आंकड़ों को जोड़कर कुल संख्या में 10,014 दर्ज किए गए। देश में कुल 3,43,026 केस हो चुके हैं। जिनमें 9915 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि गरिमत की बात यह है कि देश मे स्वस्थ होते मरीजों की संख्या में चढ़ाव देखा गया है। 1,80,320 मरीज अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। लेकिन खतरे की तलवार अभी भी देश पर लटकी हुई है। Corona ki Khabar में आज मुख्य नजर मंगलवार(16 जून) की दोपहर 3 बजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉलिंग मीटिंग रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा देश के उन हिस्सों के मुख्यमंत्रियों से वार्तालाप करेंगे जहाँ केस की संख्या फिलहाल कम है या काबू में हैं। फिर प्रधानमंत्री 17 तारीख को भी मीटिंग करेंगे जहां उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से स्ट्रेटेजी बनाएंगे जहां केस आने की क्षमता अधिक है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र एवं दिल्ली के सीएम से अलग से बात करेंगे।
ताजा Corona ki khabar में यह न्यूज़ आई है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस की तकलीफ से सामना करना पड़ा जिसके कारण उन्हें आनन फानन में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सत्येंद्र जैन का कोरोना टेस्ट भी लिया गया जिसकी रिपोर्ट जल्द आएगी।
Corona Ki Khabar:- दिल्ली में नहीं बढ़ेगा ताला बंदी


सोमवार को पूरे देश में बढ़ते केस और दिल्ली में केस की तेज गति को देख यह अधिकांश लोग कयास लगा रहे थे कि देश अब अनलॉक 1 से फिर से लॉकडाउन की तरफ रुख कर रहा है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फिलहाल यह स्पष्ट किया है कि फिर से लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है।


इसी बीच कल सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP हस्पताल में हालातों का जांच की शुरुआत करी। इससे वहां मौजूद डॉक्टर्स और नर्स का मनोबल बढ़ाया।
यह खबर भी पढ़े:- LNJP अस्पताल को मिला नोटिस
Corona ki Khabar:- राज्य जहां संक्रमण की गति रही अधिक
महाराष्ट्र:- राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहले से ही 1 लाख की संख्या को पार कर चुका है। कुल 1,10,744 लोग महाराष्ट्र में संक्रमण का शिकार हुए हालांकि इसमें 50 फीसद के करीब लोग अब ठीक हो चुके हैं लेकिन राज्य में कोरोना का स्तर अभी भी उसी गति से बढ़ने का अर्थ बेहद चिंता देता है। सोमवार को राज्य में 2786 नए मामले आए।
तमिलनाडु:- भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु में सोमवार की शाम को 1843 कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई। तमिलनाडु की कोरोना संख्या अब 46504 हो चुकी है।
दिल्ली:- भारत की राजधानी में कोरोना मरीजों का बढ़ना जारी है। 1647 नए पेशेंट्स के सामने आने से दिल्ली में भय का माहौल बना हुआ है। इस गति से केस बढ़ने के कारण मुख्यमंत्री समेत प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को भी चिंतित किया हुआ है।
गुजरात:- राज्य में पिछले दिनों से संक्रमण की गति में काफी हद तक काबू पा लिया गया है लेकिन हर दिन बढ़ते केस भी राज्य के लिए टेंशन बढ़ा रहा है। सोमवार को राज्य में 514 नए लोग मरीज के रूप में सामने आए।
उत्तर प्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी द्वारा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में 476 नए मामलों ने दस्तक दी है। जिससे राज्य में आंकड़ा 14091 हो गए। लेकिन यहाँ मरीजों के ठीक होने की गति भी बेहद उम्दा पाई गई। राज्य में 8610 लोग अब स्वस्थ है।
धन्यवाद