Corona India:- India Corona की चपेट में बुरी तरीके से उलझ चुका है। देश जहाँ पूरी तरह से अब अनलॉक की दहलीज पर खड़ा है तो वही कोरोना बाहर यह तांक में खड़ा है कि वह अधिक्तम लोगों को अपना शिकार बना सके। भारत में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना के 1 लाख के करीब संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हो रही है। हालांकि देश में स्वस्थ होते मरीज़ो की तादाद में भी बढ़ोतरी जारी है लेकिन अधिकतम नए केस आने से स्थिति कुछ हद तक अभी भी खराब है। बीते दिन देश मे कुल 93,215 नए केस आए जिससे देश मे 48,45,003 व्यक्ति अब तक इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। लेकिन जो बात सुकून लायक है वह यह है कि देश मे 37,77,044 लोग अब स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन 9,87,531 लोग अभी भी इस महामारी की वश में है उम्मीद है जल्द इन्हें भी इससे छुटकारा मिल जाए। देश में नियमित रूप से 1000 से ऊपर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो रही है यह सबसे भयानक है। अब तक भारत में कुल 79,754 लोग कोरोना से मृत हो चुके हैं।
Corona India में तेजी से बढ़ रहा है आगे:- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने भारत के लगातार बढ़ते आंकड़े को देखकर चिंता प्रकट करी है। पूरे संसार में भारत में सबसे अधिक कोरोना के केस आ रहे हैं उसके बाद अमेरिका और फिर ब्राजील का नंबर आता है।
Corona India में रूप डेंगू की ली शक्ल
एक शोध में यह पाया गया कि कोरोना भारत में अपनी रफ्तार के साथ रूप में भी बदलाव कर रहा है। यही कारण है कि देश और दुनिया के इस महामारी के इलाज के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं बन पा रही है। भारत में कई मरीजों में यह पाया गया कि उनकी प्लेटलेट कम हो रहे हैं लेकिन जांच में डेंगू नहीं मिल रहा है। यह प्लेटलेट्स की संख्या 20,000 से भी कम हो रही है।
Corona India में हो जाएगा जल्द खत्म, आई खुशखबरी
Corona India में खत्म होने की मोड़ में आ पहुंचा है ऐसी उम्मीद भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने जताई है। उनका मानना है कि देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी अच्छे प्रयास किए जा रहे है, उन्होंने इसकी उम्मीद जताई है कि भारत में वैक्सीन 2021 में शुरुआती महीनों में आ जाएगी।
Corona India में काफी ऊंच स्तर पर यहां मिलेगा
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में कोरोना अभी भी सबसे खतरनाक रूप लिए हुए है। बीते दिन महाराष्ट्र में 22,543 लोग इस बीमारी के शिकार बने जिसमें से सर्वाधिक लोग पुणे एवं मुंबई से थे। जहाँ पुणे में 4424 लोग संक्रमित मिले तो वहीं मुंबई में यह संख्या 2085 रही। इन दोनों शहरों के अलावा राज्य में ठाणे और नागपुर में भी केस की भरमार मिली। राज्य में रविवार को 416 लोगों की मौत भी हुई।
आंध्र प्रदेश:- कोरोना में राज्य आंध्रप्रदेश का हाल भी ख़राब है। रविवार 13 सितंबर को कुल 9536 नए मामलों ने राज्य की कोरोना जनसंख्या में वृद्धि का काम किया। हालांकि स्वस्थ होने वालों की गिनती तुलनात्मक संक्रमित व्यक्तियों से ज्यादा थी। लेकिन पूर्व और पश्चिम गोदावरी में लगातार कोरोना केस आने से यहाँ की स्थिति भी चिंता देती है।
तमिलनाडु:- राज्य में कोरोना के नए केस आने के बाद कुल 5,02,759 केस हो चले हैं। बीते 24 घंटे में 74 लोगों की इससे मौत भी हुई है। राज्य के हॉटस्पॉट इलाको में अभी भी चेन्नई बनी हुई है। जहां अभी तक 1,48,584 लोग संक्रमित हो चुके हैं हालांकि इनमें से अधिकांश ठीक होकर अब घर पर हैं।
कर्नाटक:- आईटी उद्योग का हब राज्य कर्नाटक में भी कोरोना ने तूल पकड़ा हुआ है। कुल 9894 नए संक्रमित मिलने के बाद कर्नाटक में 4,59,445 लोग इस कोरोना में से जूझ चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी बंगलुरू में ही से है। रविवार को भी बंगलुरू में 3479 नए केस मिले।
दिल्ली:- राजधानी दिल्ली में कोरोना ने फिर से पकड़ बनाई है जहाँ दिल्ली में कोरोना शांत होने लगा था और गिनती महज 1000 से 1500 तक के मध्य रह गई थी अब दिल्ली में लगातार 4000 से अधिक केस आ रहे हैं। रविवार को दिल्ली में 4235 केस आए। इनमें से 29 लोग कोरोना से मरे भी।
ऐसे ही कोरोना से संबंधित खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर पढ़ते रहें।
yrr college bhi khulwane h