

Corona से देश मे हाहाकार मचा हुआ है। जहाँ देश का हर नागरिक भारत के प्रधानमंत्री के लॉकडाउन खोलने के ऐलान करने का इंतजार कर रहे हैं परन्तु ऐसा संभव होने के आसार बेहद कम दिख रहे हैं। पिछले तारीख 29 मई को रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना का ग्राफ 8134 के आंकड़े को छू गया। हालांकि इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 11729 मरीजों की हालत में सुधार पाया गया और अब वे स्वस्थ हैं। भारत में पिछले कुछ दिनों से यह स्थिति बरकरार बनी हुई है। हर दिवस 7000 संक्रमित व्यक्ति से अधिक मिल रहे हैं, यह चिंताजनक है। भारत में ताजा हालत के मुताबिक कोरोना संक्रमण की गणना 1 लाख 73 हजार 491 हो गए हैं।
Corona के बढ़ते मरीजों की संख्या देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में लॉकडाउन का पांचवा अध्याय 1 जून से शुरू होगा।
Corona से ग्रस्त पांच मुख्य राज्य


महाराष्ट्र:- राज्य में corona का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2682 नए मामले आए हैं। वहीं एक दिन में 116 लोगों की दुःखद मृत्यु से महाराष्ट्र में कुल 2098 लोग हो चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 8381 व्यक्ति सही हुए।
तमिलनाडु:- corona के प्रकोप ने अपना कहर महाराष्ट्र के बाद इसी राज्य में सबसे अधिक किया है। हाल ही के दिनों में इसके डाटा में भी काफी उछाल देखा गया है। पिछले चौबीस घंटों में 874 मरीज मिलकर 20,246 मरीजों की कुल संख्या हो गई। स्वस्थ की सूची में 765 लोग नए जुड़ गए।
दिल्ली:- भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर बढ़ रहा है। पिछले दिन दिल्ली में कुल 1105 corona पॉजिटिव पाए गए। जो दिल्ली में पाए जाने वाले एक दिन में सबसे अधिक केस हैं।
गुजरात:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य गुजरात भी Corona से काफी उलझा हुआ है। कोरोना के 372 नए मामलों से गुजरात मे गिनती 16000 मरीजों के पास पहुंच गई है।
राजस्थान:- राजाओं का राज्य कहे जाने वाला राज्य राजस्थान भी अछूता नहीं कुल 8365 मामलों के साथ यह पांचवे पायदान पर स्थित है। जिसमे 298 मामले पिछले 24 घंटे में जुड़े।
Corona की खबरों से जुड़े रहने के लिए आप हमारे इस पेज पर क्लिक कर सकते हैं|