Corona Cases Live अपडेट लिए Rightop आपके समक्ष फिर से हाजिर है। देश के भीतर कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन एक नए आंकड़े से देश को रूबरू होना पड़ रहा है। शनिवार 6 जून की रात को यह आंकड़ा 10,521 नए केस आने के साथ खत्म हुआ।
गौरतलब है कि भारत देश में अनलॉक 1 की शुरुआत होने के बाद से ही लगातार संक्रमित के आंकड़े अधिक आ रहे हैं। केंद्र सरकार की दलील है कि यह केस का बढ़ना इसीलिए हो रहा है क्योंकि देश में टेस्ट की गणना में बढ़त हुई है।
Corona Cases Live:- भारत की विश्व में छठवीं रैंकिंग
जब किसी विषय में भारत की रैंकिंग ऊपर होती है तो प्रत्येक देशवासियों को गर्व होता है परन्तु यह रैंक गर्व करने लायक नहीं है। पिछले दिनों में कोरोना मरीजों के बढ़ने के सिलसिले में कुछ इस तरह इजाफा देखा गया है कि देश ने इटली को पीछे छोड़ दिया है। इटली कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश में से एक रहा है।
इसकी रफ्तार अब ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ने का दम दिखा रही है। ब्रिटेन की Corona Cases Live अपडेट की माने तो यह फिलहाल भारत से 37 हजार 828 लोग अधिक संक्रमित पाए गए हैं। भारत में कुल 2 लाख 47 हजार 196 केस हो चुके हैं। यह पूरी अपडेट हम covid19india.Org के माध्यम से आप तक पहुंचा रहे हैं।
Corona Cases Live:- प्रमुख 5 राज्यों का हाल


कोरोना के बढ़ते केस स्वभाविक तौर पर एक इंसान को अपने परिवार के लिए अपने आस पास के लिए एवं खुद के लिए अवश्य चिंतित में डाल देता है। जानिए आपके राज्य Corona Cases Live की पूरी जानकारी आगे खबर में।
महाराष्ट्र:- कोरोना से सबसे अधिक जो राज्य प्रभावित हुआ है वह है महाराष्ट्र। भारत का इकॉनमी कैपिटल कहे जाने वाला राज्य आज कोरोना के प्रकोप से सहमा हुआ है। शनिवार को राज्य में कुल संक्रमण की संख्या 2739 पाई गई। राज्य में शनिवार को कुल 120 लोगों को जिंदगी से लौट जाना पड़ा।
तमिलनाडु:- कोरोना के मामले में दूसरा पायदान तमिलनाडु ने पकड़ा हुआ है। शनिवार को 1478 नए केस के साथ राज्य में कुल कोरोना संख्या 30 हजार को पार कर गई है। यहाँ भी 19 लोग मृत हुए।
दिल्ली:- देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में भी बढ़ते संक्रमण का सिलसिला जारी रहा। 1320 लोगों के संक्रमण का शिकार होने के बाद दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ोतरी दर्ज करी गई है। 27654 मरीजों के साथ यह देश में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
गुजरात:– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजनीतिक गढ़ माना जाने वाला राज्य गुजरात भी कोरोना से अछूता नहीं। यहाँ भी लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। 498 नए आंकड़ों के साथ गुजरात में 19617 मरीज हो चुके हैं।
राजस्थान:- राजाओं का राज्य राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 253 नए मामले दर्ज करे गए। जिससे यह कुल संख्या 10337 हो चुके।
नॉट:- यह आंकड़े शनिवार रात्रि के पेश किए गए हैं। रविवार के आंकड़े के लिए आप हमारे इस पेज पर जा सकते हैं। नहीं तो आप covid19india.org पर पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
धन्यवाद