Corona Breaking में आज नया रिकॉर्ड स्थापित हो गया है। हालांकि यह सिलसिला कोरोना के शुरुआत से ही नियमित रूप से चालू है। देश में कोरोना मरीजों की तादाद में लगातार बढ़त हासिल देखने को मिल रही है। कुल मामलों में देश 213 देशों की सूची में चौथे नंबर में आता है। देश में कल के दिन के मामलों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 5,29,577 होती है। यह दुनिया में सबसे अधिक आंकड़ों में केवल अमेरिका, ब्राज़ील एवं रूस से ही पीछे है। इस महीने की शुरुआत यानी unlock 1.0 की शुरुआत से ही भारत में कोरोना सनक्रिमितों का जोड़ हर दिन बदल रहा है। हालांकि कुछ राहत यह है कि देश में मरीजों का स्वस्थ होना भी जारी है। आज के वक्त भारत में 3,10,146 लोग जो पहले कोरोना से पीड़ित की गिनती में आते थे अब वे सब स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन देश के नागरिकों के लिए चिंतित विषय एक्टिव और मृत व्यक्तियों के आंकड़ों का बढ़ना है। भारत में एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 2,03,272 हो चुकी है। वहीं कोरोना से मौत हुए मरीजों का आंकड़ा 16,103 हो गए जिसमें से 414 व्यक्तियों की मौत शनिवार के दिन हुई।
Corona Breaking:- इन राज्यों में है अधिकतम केस
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
महाराष्ट्र | 159,133 | 67,600 | 84,245 | 7,273 |
दिल्ली | 80,188 | 28,329 | 49,301 | 2,558 |
तमिलनाडु | 78,335 | 33,216 | 44,094 | 1025 |
गुजरात | 30,771 | 6,564 | 22,417 | 1,790 |
उत्तर प्रदेश | 21,549 | 6,685 | 14,215 | 649 |
महाराष्ट्र कोरोना अपडेट:- कोरोना के इस समय में महाराष्ट्र में हर दिन बढ़ते मामले एक भयानक दृश्य उतपन्न कर रहे हैं। राज्य में पिछले हर रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटो में 6368 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में अब 67,600 मामले सक्रिय हैं। राज्य में अब तक कुल 1,59,133 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
दिल्ली Corona Breaking:- दिल्ली में कोरोना का तेजी से बढ़ना लगातार जारी है। दिल्ली सरकार पर आरोपों के प्रशन चिन्ह लग रहे हैं। दिल्ली में कोरोना का मीटर 80, 000 को पार कर गया। दिल्ली में शनिवार को कोरोना से 66 लोग मृत हुए।
तमिलनाडू कोरोना लेटेस्ट:- एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे अधिक कोरोना टेस्ट तमिलनाडु राज्य कर रहा है। तमिलनाडु में शनिवार को 3713 नए मामले आए। जिससे अब राज्य में कोरोना संक्रमण 78,335 लोगों के भीतर पहुंच चुका है। तमिलनाडु में एक्टिव केस 33,216 हो गए हैं।
गुजरात Corona Breaking:- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म एवं कार्य राज्य गुजरात में भी कोरोना का बढ़ना जारी है। राज्य में बीते शनिवार को 613 नए व्यक्ति कोरोना से संक्रमण पाए गए। 30,771 के साथ राज्य चौथा सबसे संक्रमित राज्य में आता है।
उत्तर प्रदेश कोरोना स्टेटस:- देश में सबसे अधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश में ही पाई जाती है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति शनिवार को अपने पिछले आंकड़े से 606 नए मरीजों को जोड़ा है। राज्य में कुल 21,549 मामले हो चुके हैं।
Corona Breaking:- बढ़ रहे हैं ट्राइसिटी में मामले
संक्रमित राज्य | कुल मामले | सक्रिय | स्वस्थ | मृत |
चंडीगढ़ | 428 | 87 | 335 | 6 |
पंजाब | 5,056 | 1,608 | 3,320 | 128 |
हरियाणा | 13,427 | 4,737 | 8,472 | 218 |
हिमाचल प्रदेश | 894 | 372 | 501 | 8 |
चंडीगढ़:- कोरोना की पकड़ फिलहाल चंडीगढ़ में कमजोर हो चुकी है। यह उसके आंकड़ों से मालूम पड़ती है। चंडीगढ़ में शनिवार को नए मामले मात्र तीन आए। चंडीगढ़ में मात्र 87 मरीज सक्रिय हैं। यहां ठीक होते मरीजों की संख्या काफी बेहतर है। कुल 428 मामलों में से 335 लोग ठीक हो चुके हैं। 6 लोग मृत भी हुए हैं।
पंजाब:- राज्य में मरीजों के ठीक होने की गति देश के बाकी राज्यों के मुकाबले काफी अच्छी है। इसका मुख्य कारण कप्तान अमरिंदर सिंह की प्रोएक्टिव फैसले हैं। राज्य में शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला राज्य के लिए सही साबित होता दिख रहा है। राज्य में शनिवार को 99 नए केस आए।
हरियाणा:- राज्य में कोरोना का स्तर उन शहरों में बढ़ते हुए दिख रहा है जो राजधानी के समीप हैं। जिसमें गुरुग्राम, सोनीपत जैसे शहर आते हैं। हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना के केस इन्ही शहरों से आ रहे हैं। शनिवार को कुल नए केस 543 आए।
हिमाचल Corona Breaking:- सूबे में शनिवार को 30 नए मामले नोट किए गए। इनमें 10 केस हमीरपुर जिला में पाए गए तो वहीं 7 नए केस जिला कांगड़ा में आए। सोलन जिले में 3 नए केस के साथ कुल 95 मामले हो चुके। 5 केस बिलासपुर जिले के हैं। 2 केस की पुष्टि मंडी से ताल्लुकात रखते हैं और 3 किन्नौर जिले से संबंधित।
यहाँ दी गई हर जानकारी covid19india से ली गई है| Corona Breaking लेकर हर दिन हम आपके सामने आने का प्रयास करेंगे। हमसे संपर्क रखें।