भारत के राज्य मध्यप्रदेश में चल रहे उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने वाले Computer Baba के नाम से मशहूर हुए इंदौर के नामदेव दास त्यागी समेत 6 लोगों को प्रशासन द्वारा जेल में भेज दिया गया है।
#WATCH Madhya Pradesh: District Administration today demolished an illegal construction belonging to Computer Baba in Indore.
“Six people have been detained as they tried to obstruct demolition process,” says Additional District Magistrate (ADM), Indore pic.twitter.com/iX7ggDRk0k
— ANI (@ANI) November 8, 2020
प्रशासन द्वारा किए गए कार्यवाही में Computer Baba के आश्रम को तोड़ दिया गया है। प्रशासन ने आश्रम की जमीन को अवैध कब्जा करार दिया है। शिवराज सरकार के खिलाफ बाबा ने लोकतंत्र बचाओ आंदोलन की शुरुआत कर सुर्खियों में अपना नाम लिखवाया था।
Computer Baba को मिल चुका था 2 महीने पहले नोटिस
रविवार को की गई इस कार्यवाही पर प्रशासन का कहना है कि बाबा का आश्रम जो कि इंदौर के एयरपोर्ट रॉड पर जम्बूडी हप्सी गांव में स्थित था उसे अवैध पाया गया है। इससे संबंधित नोटिस 2 महीने पहले ही दे दिया गया था। यह जमीन गौशाला की 46 एकड़ जमीन पर स्थित है। जिसमे से 2 एकड़ जमीन पर Computer Baba ने आश्रम के लिए कब्जा कर लिया।
Computer Baba पर कार्यवाही एक राजनीतिक बदला: दिग्विजय सिंह
ADM अजयदेव शर्मा और नगर निगम और पुलिस की टीम द्वारा रविवार की सुबह की गई यह कार्यवाही पर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह का बयान आया है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर दिग्विजय सिंह इस कार्यवाही का विरोध करते हुए कहते हैं कि बाबा के खिलाफ कार्यवाही राजनीतिक बदला है। क्योंकि बाबा ने लोकसभा में दिग्विजय सिंह के लिए यज्ञ करवाया था।
इंदौर में बदले की भावना से Computer बाबा का आश्रम व मंदिर बिना किसी नोटिस दिए तोड़ा जा रहा है। यह राजनैतिक प्रतिशोध की चरम सीमा है। मैं इसकी निंदा करता हूँ।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 8, 2020