Bihar Chunav में पहले चरण की वोटिंग में अब गिनती के 1 हफ्ते से भी कम दिन बचे हैं ऐसे में सभी सियासी दल एड़ी चोटी का जोर लगा कर Bihar Chunav दंगल में कूद पड़े हैं। गुरुवार को भाजपा(BJP) ने भी चुनावी मैदान में जीतने के लिए अपने वादों की टोकरी खोल दी है। जिन्हें Vision Document का नाम दिया गया है। इससे पहले चिराग पासवान ने भी विजन डॉक्यूमेंट(Vision Document) बिहार चुनाव के लिए खोला था।
‘5 सूत्र,1 लक्ष्य और 11 संकल्प’ में पिरोया गया BJP का Vision Document
पटना में BJP की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं बिहार के BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत कई नेता मौजूद थे। BJP ने अपने Vision Document की थीम ‘5 सूत्र,1 लक्ष्य और 11 संकल्प’ में पिरोया है। इसके साथ ही भाजपा ने Bihar Chunav के लिए नया नारा भी दिया है ‘भाजपा है तो भरोसा है’ इससे संबंधित गीत भी लाया गया है।
बिहार की 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पैरवी करता BJP के Vision Document में कई बड़े बड़े वादें किए गए हैं। जिसमें सबसे प्रमुख 19 लाख लोगों को नौकरियां उपलब्ध कराना है। लेकिन Rightop की बात मानें तो भाजपा सरकार इसमें घिरती हुई नजर आ सकती है। सुशील मोदी का तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने वादे पर प्रश्न चिन्ह लगाना शायद भारी पड़ सकता है।
10 लाख नौकरी देने के लिए अतिरिक्त 58 हजार करोड़ कहां से लायेगा विपक्ष… pic.twitter.com/wb0hDXdvwy
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 22, 2020
अन्य वादों की लिस्ट में भाजपा ने बिहार की जनता के लिए निःशुल्क कोरोना वैक्सीन प्रदान करने का कहा है। आने वाले 2 साल अर्थात 2022 तक पक्के मकान 30 लाख लोगों तक पहुंचाने का संकल्प किया गया है। इसके अतिरिक्त शिक्षा नीति में हिंदी भाषा की अहमियत को समझते हुए मेडिकल इंजिनीरिंग समेत तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा को हिंदी भाषा मे उपलब्ध कराया जाएगा।
Bihar Chunav में जीत का दारोमदार फिर से NDA के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों पर होगा। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत करने जा रहे हैं। आज बिहार के सासाराम, गया एवं भागलपुर में तीन लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित करते नजर आएंगे। सासाराम की 11 बजे रैली में NDA के सीएम उम्मीदवार नीतीश कुमार समेत कई नेता नरेंद्र मोदी जी के साथ मंच साझा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गया पहुंचेंगे ऑयर आखिर में भागलपुर में चुनावी रैली की शोभा बढ़ाएंगे।